भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज जोहान्सबर्ग में

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज दक्षिण अफ्रीका के जोहान्‍सबर्ग में न्‍यू वान्‍डरर्स में भारतीय समय के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाएगा। भारत की कप्‍तानी के. एल राहुल करेंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम ऐडन मर्कराम के नेतृत्‍व में मैदान में उतरेगी। दोनों देशों के बीच टी-20 के मैचों की श्रृंखला एक-एक से बराबर रही थी।

एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में कई परिवर्तन किए गए हैं। इस श्रृंखला में सूर्य कुमार यादव, शुभमन गिल, यशस्‍वी जयसवाल, इशान किशन, रविन्‍द्र जडेजा, जितेश शर्मा, रवि बिश्नोई और मोहम्‍मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।

Related posts

Leave a Comment