क्रिकेट: भारत और इंग्‍लैंड के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच ड्रॉ की ओर

लंदन के लॉडर्स में इंग्लैंड के साथ दूसरे क्रिकेट टेस्‍ट मैच के चौथे दिन भारत ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 181 रन बना लिए थे। इससे पहले कल इंग्‍लैंड की पहली पारी 391 रन पर सिमट गई थी। भारत ने पहली पारी में 364 रन बनाये थे। कप्‍तान जो रूट के शानदार नाबाद 180 रन की मदद से इग्‍लैंड ने पहली पारी में भारत पर 27 रन की बढत बनाई थी।

पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच ड्रॉ रहा था।

Related posts

Leave a Comment