केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के दो दिन के दौरे पर आज शाम जैसलमेर पहुंचे। अमित शाह का दाबला में सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ के सेक्टर मुख्यालय में बल के अधिकारियों और जवानों से मिलने का कार्यक्रम है। गृह मंत्री कल सुबह तनोट माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और वहां सीमावर्ती पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद अमित शाह जोधपुर जाएंगे, जहां वे भाजपा के अन्य पिछडा वर्ग-ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। अमित शाह जोधपुर में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...