कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज दिल्ली हाट में पहला ‘मोटा अनाज अनुभव केंद्र’ का शुभारंभ किया

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज दिल्ली हाट में पहला ‘मोटा अनाज अनुभव केंद्र’ का शुभारंभ किया। नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड-नेफेड ने कृषि मंत्रालय के सहयोग से इस केन्द्र की स्थापना की है। इसका उद्देश्य मोटा अनाज के बारे में जागरूकता बढ़ाना और आम जनता के बीच इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर श्री तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 के उत्सव में भारत की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत मोटा अनाज के लिए वैश्विक केंद्र बनने की ओर अग्रसर है और उन्होंने कहा कि ‘मोटा अनाज अनुभव केंद्र’ की स्थापना उस दिशा में एक कदम है।

Related posts

Leave a Comment