कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के धनौरा में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय लोग, देश के और इस भूमि के प्रथम हकदार हैं इसलिए कांग्रेस पार्टी इन्हें आदिवासी कहती है, जबकि भाजपा इन्हें वनवासी कहती है। राहुल गांधी ने कहा कि इन दोनों शब्दों के पीछे दो अलग-अलग विचारधाराएं हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप इस देश के प्रथम हकदार हैं तो आपका देश की भूमि, जल, जंगल और संपदा पर अधिकार है, जबकि वनवासी का मतलब जंगलों में रहने वाले लोग हैं और उनका भूमि, जल या जंगल पर कोई अधिकार नहीं है।
Related posts
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज...
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका...
Ranbir Kapoor ने पुणे में ₹16.42 करोड़ की 25 एकड़ जमीन खरीदी, अयोध्या के बाद बड़ा निवेश
Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया रियल...