कंबोडिया ने थाईलैंड के साथ सीमा पर जारी दो दिन के संर्घष के बाद तत्काल युद्धविराम की अपील की

कंबोडिया ने थाईलैंड के साथ सीमा पर जारी दो दिन के संर्घष के बाद तत्काल युद्धविराम की अपील की

कंबोडिया ने थाईलैंड के साथ दो दिनों के सीमा-पार संघर्ष के बाद तुरंत संघर्ष-विराम की अपील की है। संयुक्‍त राष्‍ट्र में कंबोडिया के राजदूत चिया कियो ने कहा कि कंबोडिया बिना शर्त युद्ध-विराम और शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। थाईलैंड ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दोनों देशों के बीच बृहस्‍पतिवार से शुरू हुई गोलीबारी में 16 लोग मारे गए हैं।

इस बीच, थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए, थाईलैंड जाने वाले सभी भारतीय यात्रियों को स्‍थानीय पर्यटन प्राधिकरण के न्यूज़रूम सहित आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लेने की सलाह दी है।

Related posts

Leave a Comment