ओडिशा में शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी

ओडिशा में शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी

ओडिशा में शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी है। तीन नगर निगमों, सैंतालीस नगर पालिकाओं और उनसठ अधिसूचित क्षेत्र परिषदों में विभिन्न सीटों के लिए कुल छह हजार चार सौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 500 से अधिक अध्यक्ष और महापौर पद के लिए, पांच हजार 800 से अधिक उम्मीदवार पार्षद पदों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

सुबह 8 से शाम 5 बजे के बीच 4000 से अधिक मतदान केंद्रों पर 40 लाख से अधिक लोगों के मतदान करने की संभावना है। मतदान सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 190 से अधिक पुलिस बल तैनात किए गए हैं। परिणाम इस महीने की 26 तारीख को घोषित किए जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment