संयुक्त राष्ट्र महासभा में आज नब्बे से अधिक देशों के समर्थन से लाए गए उस प्रस्ताव पर मतदान कराया जाएगा जिसमें रूस पर यूक्रेन में मानवीय संकट को बढाने आरोप लगाया गया है और तुरन्त दुश्मनी समाप्त करने को कहा गया है। रूस ने इस प्रस्ताव को अपने खिलाफ बताया है और प्रस्ताव के समर्थकों पर आरोप लगाया है कि वे जमीनी स्तर पर मानवीय स्थिति को लेकर चिंतित नहीं हैं बल्कि वे इसका राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं। महासभा में दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव पर भी विचार होगा जिसमें सबसे पहले मानवीय संकट को दूर करने के लिए शत्रुता समाप्त करने का आह्ववान किया गया है। हालांकि इस प्रस्ताव में रूस का नाम नहीं लिया गया है। प्रस्ताव में क्षेत्र में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से राजनीतिक वार्ता और मध्यस्थता का रास्ता अपनाने पर जोर दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और महासभा के प्रस्तावों को कानूनी रूप से मानने की बाध्यता नहीं है, लेकिन वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक राय स्थापित करने का काम कर सकते हैं।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...