मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ के कई भागों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने बताया कि आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, विदर्भ और झारखंड के कई हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि, बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ तेज हवाऐं चलेंगी। अगले दो दिनों के दौरान तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। इस बीच अगले दो दिनों के दौरान केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के कई भागों में गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वोत्तर और पश्चिम प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोडकर देश के कई भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...