उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी

उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी

उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज हो रहा है। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। कोरोना महामारी को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान की अवधि एक घंटे बढा दी है।

इस चरण में नौ जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहै हैं। ये जिले हैं पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, हरदोई, उन्‍नाव, रायबरेली, फतेहपुर और बांदा।

निर्वाचन आयोग ने एक मतदान केन्‍द्र में अधिकतम एक हजार दो सौ 50 मतदाताओं को अनुमति देने का निर्णय लिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट संदेश में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने बहुमूल्य मत का उपयोग करने का आग्रह किया है।

Related posts

Leave a Comment