विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा- हिंद-प्रशांत क्षेत्र की चुनौतियां यूरोप तक असर डाल सकती हैं

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा- हिंद-प्रशांत क्षेत्र की चुनौतियां यूरोप तक असर डाल सकती हैं

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि देशों के बीच दूरी अलगाव का कोई कारण नहीं है और इनके सामने जो भी मुद्दे हैं, वे हिंद- प्रशांत क्षेत्र से आगे यूरोप तक भी असर डालेंगे। पेरिस में हिंद- प्रशांत क्षेत्र पर यूरोपीय संघ के मंत्रिस्‍तरीय मंच के उद्घाटन सत्र में डॉ. जयशंकर ने यह बात कही।

बाद में, पेरिस में फ्रांस अंतर्राष्‍ट्रीय संबंध संस्‍थान में डॉ. जयशंकर ने कहा कि फ्रांस बहुध्रुवीय और संतुलित वैश्विक संबंधों का प्रमुख पक्षधर रहा है और भारत की चिंताओं तथा प्राथमिकताओं को अच्‍छे से समझता है।

Related posts

Leave a Comment