उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने राज्य में कोविड की रोकथाम और उपचार के प्रबंध प्रभावी ढंग से जारी रखने का निर्देश दिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने राज्य में कोविड की रोकथाम और उपचार के प्रबंध प्रभावी ढंग से जारी रखने का निर्देश दिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कोविड की रोकथाम और उपचार के प्रबंध प्रभावी ढंग से जारी रखने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कल लखनऊ में एक बैठक में कोविड स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने में परीक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे देखते हुए राज्य में कोविड परीक्षण कार्य जोर-शोर से चलाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा के संस्थानों में पठन-पाठन का कार्य प्रारम्भ किया जाना है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कल सोमवार को स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाहकार समिति की बैठक बुलाकर शिक्षण संस्थानों की समयावधि तथा संस्थानों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराए जाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देशों को तय किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण के सम्बन्ध में भविष्य के आकलन के अनुसार राज्य में चिकित्सा सुविधाओं को तेजी से सुदृढ़ किया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 28 नये मामले सामने आए हैं। इस दौरान 58 व्यक्ति स्वस्थ हो गए। वर्तमान में प्रदेश में कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 586 है। इस समय नौ जनपदों अलीगढ़, अमेठी, एटा, फिरोजाबाद, गोण्डा, हाथरस, मीरजापुर, पीलीभीत और प्रतापगढ़ में कोविड का एक भी मरीज नहीं है और ये जनपद कोविड-19 के संक्रमण से पूरी तरह मुक्त हैं।

Related posts

Leave a Comment