अफगानिस्तान के शेबेरगन में अफगान वायु सेना के हमले में दो सौ ज्यादा तालिबान आतंकवादी मारे गये। जोज़जान प्रांत के शेबेरगन में कल शाम बी-52 बमवर्षक विमानों ने आतंकवादियों को निशाना बनाया। सरकारी सेनाओं के साथ सप्ताह भर के संघर्ष के बाद तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान में जोज़जान प्रांत की राजधानी शेबेरगन पर कब्जा कर लिया था। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शेबेरगन पिछले दो दिन में तालिबान के कब्जे में आने वाली दूसरी प्रांतीय राजधानी है। अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में सदस्य देशों ने वहां बिगडती स्थिति पर चिंता व्यक्त की थी और राजनीतिक समाधान का आह्वान किया था।
अफगानिस्तान के जोज़जान प्रांत में अफगान वायु सेना के हवाई हमले में दो सौ से अधिक तालिबानी आतंकवादी मारे गए