उत्तराखण्ड में जोशीमठ को आपदा संभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। इस नगर में तथा आसपास के इलाकों में निर्माण गतिविधियां प्रतिबंधित कर दी गई है। चमोली के जिला अधिकारी हिमांशु खुराना ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के एक दल समेत दो केंद्रीय दल जल्दी ही जोशीमठ आएंगे। चमोली जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार जोशीमठ नगर में अब तक छह सौ तीन इमारतों में दरारें आ गई हैं। अधिकारियों के अनुासर 68 परिवार अस्थाई रूप से विस्थापित हो गए हैं। प्रशासन ने अत्याधिक भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से निवासियों को बाहर ले जाने के आदेश दिए हैं। जोशीमठ नगर क्षेत्र में दो सौ 29 कमरों की रहने योग्य स्थल के रूप में पहचान की गई है। इन कमरों में लगभग एक हजार दो सौ इकत्तर लोग रह सकते हैं। जमीन धंसने से प्रभावित स्थानों की पहचान का काम जारी है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...