इस्‍लामी कट्टरपंथी जाकिर नाइक के प्रत्‍यर्पण के लिए सभी आवश्‍यक उपाय किये जा रहे हैं: सरकार

सरकार ने फिर कहा है कि इस्‍लामी कट्टरपंथी जाकिर नाइक के प्रत्‍यर्पण के लिए सभी आवश्‍यक उपाय किये जा रहे हैं। नई दिल्‍ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिन्‍दम बागची ने कहा कि भगोडा जाकिर नाइक अनेक मामलों में वांछित है। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने ओमान सरकार और प्रशासन के साथ यह मामला उठाया है। जाकिर नाइक 2016 में भारत से फरार हो गया था। उस पर घृणा फैलाने और धनशोधन का आरोप है। राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने उस पर धार्मिक वैमनस्य फैलाने और अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज किया है। केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय ने जाकिर नाइक के इस्‍लामी फाउंडेशन को पिछले वर्ष अवैध करार दिया था।

Related posts

Leave a Comment