आयरिश लेखक पॉल लिंच को 2023 का बुकर पुरस्कार दिया गया है। लंदन में एक समारोह में भारतीय मूल की लेखिका चेतना मारू के पहले उपन्यास “वेस्टर्न लेन” को पीछे छोड़ते हुए पॉल लिंच ने अपने उपन्यास ‘पैगंबर सॉन्ग’ के लिए 2023 का बुकर पुरस्कार जीता। 46 वर्षीय लिंच के इस उपन्यास में अधिनायकवाद की चपेट में आए आयरलैंड के बारे में बताया गया है। आयरलैंड के संडे ट्रिब्यून अखबार के मुख्य फिल्म समीक्षक रहे पॉल लिंच, ने कहा कि वह चाहते थे कि पाठक उनके लेखन के गहन यथार्थवाद के साथ अधिनायकवाद को समझें। प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि पॉल लिंच बुकर पुरस्कार जीतने वाले पांचवें आयरिश लेखक हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...