भारत और ईरान के विदेश कार्यालय के अधिकारियों के बीच तेहरान में हुए विचार-विमर्श में द्विपक्षीय संबंध से जुडे सभी मुद्दों की समीक्षा की गई

भारत और ईरान के विदेश कार्यालय के अधिकारियों के बीच तेहरान में हुए विचार-विमर्श में द्विपक्षीय संबंध से जुडे सभी मुद्दों की समीक्षा की गई

भारत और ईरान के विदेश कार्यालय के अधिकारियों के बीच तेहरान में हुए विचार-विमर्श में द्विपक्षीय संबंध से जुडे सभी मुद्दों की समीक्षा की गई। इसमें चाबाहार बंदरगाह परियोजना के अलावा दोनों देशों को जोड़ने वाली परियोजनाओं और राजनीतिक साझेदारी की भी समीक्षा की गई। विदेश सचिव विनय क्‍वात्रा और ईरान के राजनीतिक मामलों के उपविदेश मंत्री डॉ अली बाघेरी कानि ने इस बैठक की अध्‍यक्षता की। दोनों पक्षों ने वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्‍विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। इसमें अफगानिस्‍तान और गजा के वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा हुई। भारतीय पक्ष ने इस वर्ष वॉयस फॉर ग्‍लोबल साउथ समिट में ईरान की भागीदारी की सराहना की।

यात्रा के दौरान विदेश सचिव ने ईरान के विदेश मंत्री डॉ होसैन अमीर-अब्‍दुल्‍लाहियन से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मामलों और वर्तमान क्षेत्रीय चुनौतियों पर भी चर्चा की। विदेश सचिव विनय क्‍वात्रा ने ईरान ने आर्थिक एवं कूटनीतिक मामलों के विदेश उपमंत्री डॉ मेहदी सफारी से भेंट की और द्विपक्षीय व्‍यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने के उपायों पर विचार विमर्श किया।

Related posts

Leave a Comment