असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है। 563 गांवों के एक लाख 55 हजार से अधिक लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। बारपेटा जिले में आज दो लोगों की बाढ़ से मृत्यु हो गई।
बाढ़ की स्थिति में सुधार होने से कई राहत शिविरों को हटा दिया गया है। हालांकि अब भी 29 शिविरों में दो हजार 915 लोग शरण लिए हुए हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में 70 राहत वितरण केन्द्र चलाये जा रहे हैं। बचाव और राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीमों को भी तैनात किया गया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया है कई जिलों में बाढ़ के पानी से कई तटबंध, सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हुए हैं।
