मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों में कर्फ्यू बढ़ाया, कर्फ्यू उल्लंघन के सिलसिले में 185 लोग हिरासत में

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों में कर्फ्यू बढ़ाया, कर्फ्यू उल्लंघन के सिलसिले में 185 लोग हिरासत में

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों में कर्फ्यू बढ़ा दिया है और विभिन्न जिलों में कर्फ्यू उल्लंघन के सिलसिले में 185 लोगों को हिरासत में लिया है। इस बीच राज्य में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने पिछले चौबीस घंटों के दौरान इम्फाल पश्चिम, काकचिंग, कांगपोकपी और चुराचांदपुर जिले के संवेदनशील और सीमांत इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने विभिन्न जिलों में सौ से अधिक चौकियां भी स्थापित कीं।

इस बीच राज्यपाल अनुसुइया उइके ने आज शाम नई दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात की और उन्हें राज्‍य की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

Related posts

Leave a Comment