अयोध्‍या में 22 जनवरी को रामलला विराजमान का प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह होगा

अयोध्‍या में 22 जनवरी को रामलला विराजमान का प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह होगा

अयोध्‍या में 22 जनवरी को रामलला विराजमान का प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह होगा। इस कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 14 जनवरी से ही पूरे उत्तर प्रदेश में विशेष भजन कीर्तन कार्यक्रम शुरु कर दिये जायेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में खास भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें अनूप जलोटा, ऋचा शर्मा, तृप्ति शाक्य जैसे कई मशहूर भजन कलाकार प्रस्तुति देंगे।

उत्तर प्रदेश के संस्कृति और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार अयोध्या में बने महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास महर्षि वाल्मिकी की रामायण की रचना करते हुए एक बड़ी प्रतिमा स्थापित करेगी। श्री अयोध्‍या जी के जो एयरपोर्ट है उसके ठीक सामने महर्षि वाल्मिकी जी की रामायण लिखते हुए विशालकाय मूर्ति की स्‍थापना भी हमारा प्रयास है। 22 से पहले बनाने का प्रयास करे रहे हैं। और क्‍योंकि भगवान राम सूर्यवंशी थे तो आयोध्‍या में एंट्री पर सूर्य की प्रतिमा जबरदस्‍त वहां भी लगाने का काम होगा।

उन्होंने बताया कि सरयू नदी के तट पर होने वाली सरयू आरती को काशी की गंगा आरती की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए काशी से विशेष विद्वान अयोध्या पहुंचेंगे, जो आरती को भव्य रूप देंगे और ये श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास अनुभव होगा।

Related posts

Leave a Comment