प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में कहा है कि आज का दिन विश्‍व भर में फैले प्रवासी भारतीयों के योगदान और उनकी उपलब्धियों का उत्‍सव मनाने का दिन है। उन्‍होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों का अपने देश की समृद्ध विरासत के संरक्षण के प्रति समर्पण और वैश्विक संबंधों को मजबूत करने में उनका योगदान सराहनीय है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विश्‍व भर में भारतीयता और विविधता में एकता की भावना का समावेश करता है।

Greetings on Pravasi Bharatiya Diwas. This is a day to celebrate the contributions and achievements of the Indian diaspora worldwide. Their dedication towards preserving our rich heritage and strengthening global ties is commendable. They embody the spirit of India across the…

— Narendra Modi (@narendramodi) January 9, 2024

Related posts

Leave a Comment