अयोध्या: महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इस सप्ताह कई सीधी उड़ानें शुरू होने जा रही हैं

अयोध्या: महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इस सप्ताह कई सीधी उड़ानें शुरू होने जा रही हैं

अयोध्या में रामलला विराजमान की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इस सप्ताह कई सीधी उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। राज्य सरकार तीर्थयात्रियों और आमंत्रित लोगों के लिए कनेक्टिविटी में सुधार और अन्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

आज अयोध्या से अहमदाबाद के लिए इंडिगो एयरलाइंस की सीधी उड़ान का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। अयोध्या से मुंबई बेंगलुरु और कोलकाता के लिए सीधी उड़ानें भी इसी हफ्ते शुरू होगी। उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि कनेक्टिविटी बढ़ाने के अलावा होटल, भवन और आश्रम बनाने के लिए जमीन की मांग देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के देशों से आ रही है।

जिस प्रकार से विभिन्‍न राज्यों के द्वारा अपने स्टेट के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए जमीन मांगने की बात हो या विभिन्‍न ऐसे देश जहां सनातन परंपराओं को मानने वाले लोग रहते हैं। उन देशों के द्वारा वहां जमीन उपलब्ध कराने की बात हो विभिन्न स्टेट द्वारा विदेशी साधु संतों के आश्रम बनाने के लिए मांग की बात हो जिस प्रकार से भीड उमड रही है उससे हमे लगता है कि आने वाले समय में आयोध्‍या एक विश्‍वस्‍तरीय नगर बनेगा।

Related posts

Leave a Comment