भारत आज पुरूष क्रिकेट की तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के साथ खेलेगा। यह मैच मोहाली में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आई एस बिंद्रा स्टेडियम में शाम सात बजे शुरू होगा।
कप्तान रोहित शर्मा 14 महीनों में पहली बार टी-20 मुकाबले में टीम का नेतृत्व करेंगे। भारत के प्रमुख कोच राहुल द्रविड ने बताया है कि विराट कोहली पहले मैच में निजी कारणों की वजह से नही खेल सकेंगे।
