राजस्थान में धौलपुर के राजाखेडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पिछडे वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के लिए जातिगत गणना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शासन में अधिकारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन अधिकारी वर्गों में पिछडे वर्ग का प्रतिनिधित्व अपर्याप्त है। मालपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार की कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोडी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है।
राहुल गांधी ने कहा, पिछडे वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के लिए जातिगत गणना बहुत आवश्यक
