अमेरिकी वित्‍त मंत्री जेनेट येलेन ने आर्थिक निर्णय लेने की प्रक्रिया में सुधार के लिए चीन और अमेरिका के बीच संवाद का आग्रह किया

अमेरिकी वित्‍त मंत्री जेनेट येलेन ने आर्थिक निर्णय लेने की प्रक्रिया में सुधार के लिए चीन और अमेरिका के बीच संवाद का आग्रह किया

अमेरिकी वित्‍त मंत्री जेनेट येलेन ने आर्थिक निर्णय लेने की प्रक्रिया में सुधार के लिए चीन और अमेरिका के बीच निकट संचार का आग्रह किया है। उन्‍होंने चीन से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में गरीब देशों की मदद के लिए वैश्विक प्रयासों में शामिल होने को कहा। दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद पिछले वर्ष रिकॉर्ड व्‍यापार हुआ। इससे पता चलता है कि व्‍यापार और निवेश के क्षेत्र में चीन और अमेरिका के बीच संबंधों के विस्‍तार की पर्याप्‍त गुजांइश है। आज पेइचिंग में चीन के प्रधानमंत्री हे लीफेंग के साथ बैठक के दौरान जेनेट येलेन ने कहा कि आपसी हित के क्षेत्रों पर ध्‍यान देना और संवाद के जरिए मतभेदों को सुलझाना बहुत महत्‍वपूर्ण है। इससे पहले, उन्‍होंने अमेरिकी कंपनियों पर चीन के प्रतिबंधों की आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी चीन की अनुचित आर्थिक परिपाटियों का विरोध करेंगे।

Related posts

Leave a Comment