अमेरिकी के राष्ट्रपति जो-बाइडेन ने यूक्रेन के अधिकारियों की ओर से बार-बार मदद की मांग के बावजूद एफ-16 लड़ाकू विमान वहां भेजने से इनकार कर दिया है। जर्मनी की ओर से लड़ाकू विमान भेजे जाने से मना करने के एक दिन बाद उन्होंने यह बात कही। यूक्रेन ने कहा है कि रूस के साथ चल रहे युद्ध में अपने वायु क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए उसे लड़ाकू विमानों की आवश्यकता है। अमेरिकी एफ-16 विमानों को विश्व में सबसे अधिक भरोसेमंद विमानों में से माना जाता है। पाकिस्तान और बेल्जियम जैसे देश भी उसका इस्तेमाल कर रहे हैं। यूक्रेन अब सोवियत युग में बने उन लड़ाकू विमानों की जगह अमेरिकी उन्नत विमानों का उपयोग करना चाहता है, जो उसे तीस वर्ष पहले सोवियत संघ से स्वतंत्रता के समय मिले थे। हालांकि जो बाइडेन ने कथित तौर पर लड़ाकू विमान देने की यूक्रेन की अपील को ठुकरा दिया और दूसरे क्षेत्रों में सैन्य सहयोग पर ध्यान केन्द्रित करने पर ज़ोर दिया। अमेरिका ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह यूक्रेन को 31 अब्राम टैंक देगा। ब्रिटेन और जर्मनी ने भी इसी तरह की मदद करने की बात कही थी।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...