तेल अवीव, इज़राइल: अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने कहा, “अधिकांश फ़िलिस्तीनी हमास से जुड़े नहीं हैं। हमास फ़िलिस्तीनी लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। हमास गाजा में निर्दोष लोगों को मानव ढाल के रूप में उपयोग कर रहा है। फ़िलिस्तीनी लोग भी बहुत पीड़ित हैं। मैं कल गाजा के अस्पताल में जानमाल की भारी क्षति से दुखी था। आज हमें जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर प्रतीत होता है कि यह गाजा में एक आतंकवादी समूह द्वारा दागे गए रॉकेट के परिणामस्वरूप हुआ है। अमेरिका स्पष्ट रूप से संघर्ष के दौरान लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए खड़ा है।”
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, “आतंकवादी समूह हमास ने 1300 से अधिक लोगों की हत्या कर दी है जिनमें 31 अमेरिकी भी शामिल हैं। उन्होंने बच्चों सहित कई लोगों को बंधक बना लिया है…उन्होंने ऐसे अत्याचार किए हैं जो ISIS को कुछ हद तक अधिक तर्कसंगत बनाते हैं।”
