मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन 20 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे सभी राजनितिक दलो के उम्मीदवार नामांकन पत्र भर रहें हैं। उप-मुख्यमंत्री तोनलियुआ ने त्यूचंग निर्वाचन क्षेत्र से जबकि पर्यटन मंत्री रॉर्बट रोमिविया रोएते ने हाचैक निर्वाचन क्षेत्र से मिजो नेशनल फ्रंट उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा लुंगलेई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में, कांग्रेस उम्मीदवार मरियम एल ह्रांगचल ने अपना पर्चा दाखिल किया, जबकि एक अन्य कांग्रेस उम्मीदवार जोसेफ लालहिमपुइया ने लुंगलेई पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के लिए ने नाम दाखिल किया।
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने आज 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में पूर्व अध्यक्ष लालरिनलियाना सेलो भी शामिल हैं, जो ममित निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी पूर्व मंत्री के बेइचुआ को भी सैहा निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतार रही है। मिजोरम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वनलालहमुअका ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा मिजोरम में अगली सरकार बनाने को लेकर आशान्वित है।
चुनाव में बस कुछ ही हफ्ते बाकी हैं, सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), भाजपा, कांग्रेस, ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम), आम आदमी पार्टी (आप) तथा अन्य राजनीतिक दल पूरे देश में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से मतदाताओं को लुभा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि राजनीतिक दलों के समर्थक मतदाताओं को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने के लिए प्रभावित करने के लिए फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का भारी उपयोग कर रहे हैं। राज्य भर के कई इलाकों और गांवों में चुनाव कार्यालय स्थापित किए जा रहे हैं और पार्टी के गाने बजते दिखाई दे रहे हैं।