अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने के लिए चीन और रूस के नेताओं की आलोचना की है। कल उन्होंने कहा कि जलवायु एक महत्वपूर्ण मुद्दा था, लेकिन चीन और रूस दोनों ने इससे दूरी बनाए रखी। हालांकि दोनों देशों ने वार्ता के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं। चीन दुनिया का सबसे बड़ा कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जक है, जिसके बाद अमेरिका का स्थान है। रूस, यूरोपीय संघ और भारत के बाद पांचवां सबसे बड़ा कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जक है। स्कॉटलैंड के सबसे बड़े शहर ग्लास्गो में आयोजित इस सम्मेलन में विश्व के 120 से अधिक नेता भाग ले रहे हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...