केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि यूरिया और डीएपी जैसे उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति होगी। उन्होंने नवंबर माह के लिए उर्वरकों के उपलब्धता की अधिकारियों के साथ समीक्षा की है। मनसुख मांडविया ने कहा कि उर्वरकों की उपलब्धता राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की मांग से अधिक रहेगी। उन्होंने कहा कि 41 लाख मीट्रिक टन की मांग के जवाब में 76 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार 17 लाख मीट्रिक टन की अनुमानित मांग के जवाब में 18 लाख मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 लाख मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि इसकी मांग 15 लाख मीट्रिक टन ही रहने की संभावना है। मनसुख मांडविया ने किसानों से अनुरोध किया कि वे अफवाहों के आधार पर उर्वरकों की जमाखोरी न करें।
Related posts
-
IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन... -
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज फंड... -
NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन...