प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कम टीकाकरण वाले ज़िलों के प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान समीक्षा बैठक में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी मौज़ूद हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अपने जिलों में एक-एक गांव, एक-एक कस्बे के लिए अगर अलग-अलग रणनीति बनानी हो तो वह भी बनाएं। आप क्षेत्र के हिसाब से 20-25 लोगों की टीम बनाकर भी ऐसा कर सकते हैं। जो टीमें आपने बनाई हों, उनमें एक हेल्थी कंपटीशन हो, इसका भी प्रयास हम कर सकते हैं।