केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ जारी किया।
भाजपा ने वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में सरकार बनने पर अगले पांच साल में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा किया। अगले पांच साल में सरकार एमएसपी पर धान और गेंहू की खरीद को मजबूत करेगी। अगर गन्ना किसानों के भुगतान में 14 दिनों से अधिक की देरी हुई तो चीनी मिलो से ब्याज वसूला जाएगा।
भाजपा ने अपने जारी घोषणा पत्र में प्रतिभाशाली छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, उन्हें लक्ष्मीबाई योजना के तहत मुफ्त में स्कूटर देने का वादा किया। स्वामी विवेकांनद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत दो करोड़ टैबलेट और स्मार्ट फोन दिए जाएंगे।