राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल के उत्‍तरी दिनाजपुर में एक नाबालिग लडकी से दुष्‍कर्म और हत्‍या के आरोप से जुड़े वीडियो का संज्ञान लिया

राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल के उत्‍तरी दिनाजपुर में एक नाबालिग लडकी से दुष्‍कर्म और हत्‍या के आरोप से जुड़े वीडियो का संज्ञान लिया

राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल के उत्‍तरी दिनाजपुर में, एक नाबालिग लडकी से दुष्‍कर्म और हत्‍या के आरोप से जुड़े वीडियो का संज्ञान लिया है। इस वीडियो को ट्विटर पर साझा किया जा रहा है। वीडियो में, पुलिस को अमानवीय तरीक़े से पीड़िता को घसीटते हुए दिखाया गया है।

आयोग की अध्‍यक्ष रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले में व्‍यक्तिगत रूप से हस्‍तक्षेप करने और एक निष्‍पक्ष तथा समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने की मांग की है। आयोग ने यह भी कहा है कि आरोप सच पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज करायी जाए। आयोग ने कहा है कि पीड़िता के प्रति अमानवीय व्यवहार के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जानी चाहिए। आयोग ने तीन दिन के भीतर विस्‍तृत कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है।

Related posts

Leave a Comment