कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में तेजी आ रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आज से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार शुरू किया। मुख्यमंत्री बोम्मई बेंगलुरु के येलाहांका से प्रचार की शुरुआत की और चिकमंगलूर जिले तक 11 निर्वाचन-क्षेत्रों का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अप्रैल को चन्नापटना में एक सभा को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज और कल विजयपुरा और बेलगावी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
2018 में बीजेपी ने 36.35 प्रतिशत वोट्स पाए थे और 104 सीटें जीती थीं। कांग्रेस ने 38.14 प्रसेंट वोट अर्जित किए थे और उन्हें 80 सीटें प्राप्त हुई थीं और जेडीएस को 18.3 प्रसेंट वोट मिले उन्हें 37 सीटें मिलीं। 2019 में जब पुन: चुनाव हुए तो बीजेपी ने 17 में से 15 सीटें जीती। आज विधान सभा में बीजेपी के 117 विधायक, कांग्रेस के 69 और जेडीएस के 29 विधायक हैं। सुधींद्र आकाशवाणी समाचार बेंगलुरु।
भारतीय जनता पार्टी की संसद प्रवास योजना के अंतर्गत, गृहमंत्री अमित शाह आज शाम तेलंगाना के चेवेल्ला निर्वाचन-क्षेत्र का दौरा करेंगे और विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के, ऑस्कर विजेता फिल्म- आर.आर.आर. के कलाकारों से मिलने की आशा है।
