अफगानिस्तान में तालिबान प्रशासन ने विश्वविद्यालयों में लड़कियों की शिक्षा पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगा दिया है। पिछले वर्ष सत्ता हासिल करने के बाद कट्टरवादी इस्लामिक संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान में उदारवादी शासन के वायदे के बावजूद महिलाओं की शिक्षा और स्वतंत्रता के अधिकार को कुचलना जारी रखा है। अफगानिस्तान शिक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में विश्वविद्यालय में महिलाओं की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा। न्यूयॉर्क में अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में अमरीका और ब्रिटेन ने तालिबान के इस निर्णय की निंदा की है।
Related posts
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज...
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका...
Ranbir Kapoor ने पुणे में ₹16.42 करोड़ की 25 एकड़ जमीन खरीदी, अयोध्या के बाद बड़ा निवेश
Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया रियल...