अदिति स्वामी जर्मनी के बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में महिलाओं का व्यक्तिगत खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई

अदिति स्वामी जर्मनी के बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में महिलाओं का व्यक्तिगत खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। अदिति ने कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में मैक्सिको की एंड्रिया बेसेरा को पराजित कर स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, पुरूषों की व्‍यक्तिगत कंपाउंड स्‍पर्धा में भारत के ओजस देओतले ने पौलेंड लुकास को हराकर स्‍वर्ण पदक जीत लिया है।

इस बीच, ज्योति सुरेखा वेन्नम ने महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में तुर्की की इपेक तोमरुक को हराकर कांस्य पदक जीता। भारत ने इस चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण और एक कांस्य सहित कुल चार पदक अपने नाम किये।

Related posts

Leave a Comment