एक सरकारी पैनल ने बूस्टर खुराक के रूप में स्पुतनिक लाइट वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति देने की सिफारिश की है। सिफारिशों को अंतिम मंजूरी के लिए इसे भारत के औषधि महानियंत्रक – डीसीजीआई के पास भेज दिया गया है। डीसीजीआई ने 4 फरवरी को भारत में स्पुतनिक लाइट वैक्सीन के लिए कुछ नियामक प्रावधानों के अन्तर्गत आपातकालीन उपयोग की अनुमति दी थी। हैदराबाद स्थित डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने बूस्टर खुराक के रूप में स्पुतनिक लाइट वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण के संचालन के लिए डीसीजीआई को अपना प्रस्ताव भेजा था। हमारे संवाददाता ने आधिकारिक सूत्रों की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि सीडीएससीओ की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति ने विस्तृत विचार-विमर्श के बाद इसे लागू करने के बारे में समीक्षा की। इसने स्पुतनिक लाइट वैक्सीन के साथ परीक्षण शुरू करने की शर्त के साथ चरण -3 नैदानिक परीक्षण की अनुमति देने की सिफारिश की, जिसके लिए फर्म के पास कुछ नियामक प्रावधानों के तहत देश में आपातकालीन उपयोग की अनुमति है। स्पुतनिक लाइट वैक्सीन को अर्जेंटीना और रूस सहित 29 देशों में पहले ही स्वीकृति दी जा चुकी है।
Related posts
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रमुख संस्था ICC एक बार फिर चर्चा में है। इसके फैसलों और गतिविधियों पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बनी हुई है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया में...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...