लद्दाख शिंकू ला सुरंग के निर्माण को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

लद्दाख शिंकू ला सुरंग के निर्माण को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में सभी मौसम में संपर्क सुविधा प्रदान करने के लिए शिंकू ला सुरंग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि चार दशमलव एक किलोमीटर लंबी इस सुरंग का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना अनुमानित लागत करीब एक हजार छह सौ 81 करोड़ रुपये होगी। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सुरंग से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा तथा पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों को प्रोत्‍साहन मिलेगा। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना सामरिक और राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

Related posts

Leave a Comment