रूस में विश्‍वविद्यालय में एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में आठ लोग मारे गए

रूस में विश्‍वविद्यालय में एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में आठ लोग मारे गए

रूस में पर्म शहर के विश्‍वविद्यालय में एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में आठ लोग मारे गए हैं। बंदूकधारी ने विश्‍वविद्यालय परिसर में जाकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। यह विश्‍वविद्यालय राजधानी मॉस्‍को के पूर्व में लगभग एक हजार तीन सौ किलोमीटर की दूरी पर है।

गोलीबारी के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थि‍यों ने विश्‍वविद्यालय भवन में इधर-उधर छिपने की कोशिश की और कुछ को खिडकियों से छलांग लगाते हुए देखा गया। पुलिस ने घायल हत्‍यारे को पकड लिया है। बताया जाता है कि वह एक विद्यार्थी है।

Related posts

Leave a Comment