विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र का अपनी संरचना में सुधार को टालना इस संस्था को अप्रासंगिक कर देगा और लोग बाहर समाधान तलाशने पर विवश हो जाएंगे। कल तिरूअंनतपुरम में भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र पर समय के साथ बदलाव का दबाव बढता रहा है और वैश्विक संस्था को यह संदेश समझना चाहिए। भारत लगातार वैश्विक संस्थाओें और प्रणालियों में सुधार का मुद्दा उठाता रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंचों से हमेशा इस पर बल दिया है। दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में भी प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक प्रणालियों को वर्तमान समय की वास्तविकता के अनुकूल बनाए जाने की बात दोहराई थी।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...