मौसम विभाग ने शनिवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने शनिवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने शनिवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इसके प्रभाव से 24 से 26 फरवरी के दौरान इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। विभाग के अनुसार उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ तथा उत्तरप्रदेश में गरज और बिजली के साथ हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।

इस बीच राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन में धूप निकलने से ठंड में प्रतिदिन कमी आ रही है। आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में भी आज सुबह वायु गुणवत्ता का स्तर “खराब” श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 263 दर्ज किया गया।

Related posts

Leave a Comment