अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने फिर से ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है। हाल ही में बैंकों की विफलता के कारण पैदा वित्तीय संकट में बढ़ोत्तरी की आशंकाओं के बावजूद ब्याज दर बढ़ाई गई है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में शून्य दशमलव दो पांच प्रतिशत अंकों की वृद्धि की है और कहा है कि उपभोक्ता वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को देखते हुए और भी फैसले लिए जा सकते हैं। बढ़ती कीमतों के दवाब को कम करने के लिए फेडरल रिजर्व कर्ज की लागत बढ़ाता जा रहा है, लेकिन ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी से बैंकिंग व्यवस्था पर भी बोझ बढ़ा है। बढ़ते ब्याज दरों की बोझ से अमेरिका के दो बैंक सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक खस्ताहाल हो गए। हालांकि दुनिया भर में बैंक विशेषज्ञों का कहना है कि इन दोनों बैंकों की विफलता से बड़े पैमाने पर वित्तीय अस्थिरता का कोई खतरा नहीं है और ऐसी किसी आशंका से मुद्रास्फीति नियंत्रित करने के प्रयासों से ध्यान नहीं हटना चाहिए।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...