गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स अष्टलक्ष्मी में आज कबड्डी और बास्केटबॉल के पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले होंगे। पुरुष बास्केटबॉल में पंजाब विश्वविद्यालय और मद्रास विश्वविद्यालय के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा जबकि महिला वर्ग में जैन विश्वविद्यालय का सामना मद्रास विश्वविद्यालय से होगा।
कबड्डी में पुरुष वर्ग में कोटा विश्वविद्यालय और मैंगलोर विश्वविद्यालय और महिला कबड्डी के फाइनल में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय का सामना पुणे के भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय से होगा।
आज रग्बी के पहले और दूसरे राउंड के मैच भी शुरू होंगे।
पदक तालिका में अब तक जैन विश्वविद्यालय चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ सबसे ऊपर है। उत्कल विश्वविद्यालय तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है।