बिहार के सीवान में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, 6 की आंखों की रोशनी गई

बिहार के सीवान जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मृत्यु हो गई और छह लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। घटना लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के बाला गांव की है।जहरीली शराब से चौदह लोगों की हालत गंभीर है। तीन लोगों को इलाज के लिए गोरखपुर और 11 को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के परिजनों ने बताया कि बीती रात उन्होंने जहरीली शराब का सेवन किया था। अब तक बारह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related posts

Leave a Comment