प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस पर संसद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि नेता मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने अपने एक ट्वीट में कहा; “आज पराक्रम दिवस पर, मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं और भारत के इतिहास में उनके अद्वितीय योगदान को याद करता हूं। औपनिवेशिक शासन के प्रति उनके उग्र प्रतिरोध के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके विचारों से गहराई से प्रभावित होकर, हम भारत के प्रति उनके दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।”

Related posts

Leave a Comment