स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, आयुष्‍मान भारत योजना के दायरे में दस करोड़ परिवारों को लाया गया

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, आयुष्‍मान भारत योजना के दायरे में दस करोड़ परिवारों को लाया गया

आयुष्‍मान भारत योजना के दायरे में अब तक दस करोड़ परिवारों को लाया जा चुका है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने कल लोकसभा में बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब पचास करोड़ लोग पांच लाख रूपये तक का निःशुल्क उपचार करने के पात्र हैं।

50 करोड़ लोगों को पांच लाख तक की साल में मुफ्त ट्रीटमेंट होना, मुफ्त ऑपरेशन होना, ये बहुत बड़ी योजना है और इससे गरीब लोगों को बहुत सुविधा हो रही है। इस तरह से देश के गरीब लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य की सुविधा मिले, ऑपरेशन की सुविधा मिले, इसलिए भारत सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

मनसुख मांडविया ने कहा कि आयुष्‍मान भारत योजना अमरीका की बहुचर्चित ‘ओबामा केयर’ योजना से पांच गुना बड़ी है। सरकार ने अंगदान और अंग प्रतिरोपण के लिए माहौल अनुकूल बनाने की दिशा में भी कई उपाय किए हैं।

आयुष्‍मान भारत योजना की शुरुआत सबके लिए स्‍वास्‍थ्‍य बीमा उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से की गई थी। इसकी रूपरेखा सतत विकास लक्ष्‍यों के अनुरूप बनाई गई है।

Related posts

Leave a Comment