उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड आज दोपहर साढे तीन बजे दसवी और बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे। यह पहला अवसर है जब राज्य में बोर्ड परीक्षा के परिणाम बिना किसी परीक्षा के जारी किए जा रहे हैं। इस वर्ष कोई मेधा सूची जारी नहीं की जाएगी।
उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भी आज दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। ये परिणाम बोर्ड की वेबसाइट unse.uk.gov.in पर देखे जा सकते हैं। कोरोना के कारण बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी और राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पिछले वर्ष के कार्य निष्पादन के आधार पर ही इस बार मूल्यांकन किया है।