तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश में बारिश जारी रहने के आसार: IMD

तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश में बारिश जारी रहने के आसार: IMD

तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश में बारिश जारी रहने के आसार है। 9 नवंबर को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व इलाके में लो प्रेशर एरिया बनेगा जो 11 नवंबर की सुबह तमिलनाडु के उत्तर कोस्ट में केंद्रित होगा। मछुआरों को 9 नवंबर तक वापस आने के लिए कहा है।

तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र मदुरै में NDRF की 44 कर्मियों की 2 टीमें तैनात की गईं। NDRF निरीक्षक ने बताया, “जब यहां भारी बारिश होगी तो टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात होंगी। हम मदुरै के आपदा प्रबंधन विभाग और कलेक्टर के संपर्क में रहेंगे।”

मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने चेन्नई में भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और बारिश से प्रभावित लोगों को जरूरी सामान बांटा।

Related posts

Leave a Comment