जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना के एक दल ने अनंतनाग जिले के अश्मुकाम क्षेत्र के वहादान गांव में तलाश अभियान के दौरान एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आतंकवादी की पहचान ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के हाफिज अब्दुल्ला मलिक के तौर पर हुई है। टीआरएफ, लश्कर से संबद्ध एक आतंकवादी संगठन है। उन्होंने बताया कि मलिक के पास से एक पिस्तौल और सात गोलियां भी बरामद की गई हैं, जबकि उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कत्सू जंगल से दो मैगजीन और 40 गोलियां भी बरामद की गई हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...