वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन के कारण अब रोज़मर्रा के जीवन पर कई तरह के प्रभाव देखे जा रहे हैं। कल अमरीका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. में विश्व बैंक के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मिशन लाइफ के माध्यम से भारत में पर्यावरण के अनुकूल जीवन-शैली को अपनाने पर बल दिया जा रहा है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रभावशाली लोगों को जलवायु परिवर्तन पर अपनी बात और अधिक प्रबलता के साथ रखनी चाहिए। मिशन लाइफ का अर्थ है–लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट यानी पर्यावरण के अनुकूल जीवन-शैली। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी और इसका उद्देश्य सामाजिक नेटवर्क का उपयोग कर जलवायु संबंधी सामाजिक व्यवहार में परिवर्तन लाना है। इस मिशन के अंतर्गत ऐसे लोगों का वैश्विक नेटवर्क बनाना भी है जो पर्यावरण अनुकूल जीवन-शैली को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हों। इसे पी-थ्री या ‘प्रो-प्लैनेट पीपुल’ यानी पर्यावरण हितैषी लोगों के नाम से जाना जाता है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...